Current Date:02 Jun 2026





मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर बगीचा में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट

2 करोड़ 83 लाख रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर बगीचा में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
जशपुर, 04 अगस्त 2024
 जशपुर जिलेवासी खेल के क्षेत्र में विशेष रूचि लेते हैं। यहां से कई राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं। जिन्होंने अपने बेहतरीन खेल से जिले का नाम रोशन किया है। मुुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के खेलप्रतिभाओं को सभी सुविधाएं मिले इसके लिए विशेष रूप से सक्रिय है। मुख्यमंत्री की पहल पर ही राज्य शासन ने बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए 2 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इससे खेल प्रतिभाओं को उभरने का एक नया मौका मिलेगा।