अम्बिकापुर सीजी टुडे 24
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रातः 9 बजे “संकल्प भवन” जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष के बीच भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ध्वजारोहण किये तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें देते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिसोदिया ने भाजपा के ऐतिहासिक सफर और इसके मूल विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘’भारतीय जनता पार्टी न केवल एक राजनैतिक दल है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा की वह प्रेरणाशक्ति है, जो अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम जन तक विकास और विश्वास की लौ पहुँचाने का कार्य करती है।” उन्होंने भाजपा के पितृपुरुषों – पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी नीतियाँ और सिद्धांत आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को वैश्विक मंच पर मजबूत और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में उभरता हुआ बताया।
उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को एक ऐसे वैचारिक आंदोलन के रूप में हुई थी, जो राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक गौरव और सुशासन के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। पार्टी की यात्रा संघर्षों से शुरू होकर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनने तक पहुँची है।
भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ की भावना के साथ कार्य करता है। भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ आज जन-जन का नारा बन चुका है।
कार्यक्रम उपरांत भारत सिंह सिसोदिया के
साथ महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्षा निरूपा सिंह , सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षद मनीष सिंह, अनिल जायसवाल , अरुणा सिंह , कमलेश तिवारी , मनोज कंसारी, देवकी त्रिपाठी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीसा बंदी एवं वरिष्ठ नेता देवश्वर सिंह, पी.आर. कश्यप, काशीराम तिवारी, नागेश मिश्रा व करताराम गुप्ता के घर जाकर उनसे भेंट मुलाक़ात की l सभी वरिष्ठजनो ने आशीर्वचन देते हुए पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा , अभिमन्यु गुप्ता, मधु चौदहा, आलोक दुबे, विद्यानंद मिश्रा, मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, निलेश सिंह, रविन्द्र गुप्त भारती, अंकित जायसवाल, संदीप सोनी, मयंक जायसवाल, धनंजय मिश्रा, मनोज सोनी, अजय सोनी, माता प्रसाद, उपेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, रिंकू वर्मा, वेदांत तिवारी, वीर सोनी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, सोनू तिग्गा, नीलम रजवाड़े, प्रियंका चौबे, इंदु नेताम, पूनम सिंह, बबली नेताम, शालिनी सिंह, माया मिश्रा, इंदु गुप्ता, सरिता जायसवाल,
अर्चना सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनीती
Admin
06 Apr 2025
भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ की भावना से कार्य करते हैं - भारत सिंह सिसोदिया
भाजपा स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर दी शुभकामनाएं
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768