अंबिकापुर सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
अंबिकापुर नगर में भाजपा ने अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान तेजी से शुरू कर दिया है। आज भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर, भगवानपुर तथा सुभाषनगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।
भाजपा का इस जनसंपर्क अभियान में रबीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, भगवानपुर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, वीर सावरकर वार्ड तथा फुंदुरडिहारी सेंट्रल वार्ड के मतदाताओं से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के लिए वोट मांगे तथा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि देश की जनता मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो में देश व जनता के हित में जो जनकल्याणकारी काम किए हैं उससे आम जनता खुश है तथा फिर से भाजपा को ही वोट करना चाहती है। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र बघेल, शैलू सिंह, निश्चल सिंह, कमलेश तिवारी, विपिन पांडे, रिंकू वर्मा, निरंजन राय, संजय सोनी, किशोर पांडे, शरद सिन्हा, सर्वेश तिवारी, मंजूषा भगत, अनिल तिवारी, रोचक गुप्ता, नीलम राजवाडे, मयूरी पटेल, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, मनीष कश्यप, नितिन गुप्ता तथा मयंक जायसवाल,
सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीती
Admin
30 Apr 2024
अंबिकापुर में भाजपा ने तेजी से शुरू किया जनसंपर्क अभियान
देश की जनता तीसरी बार मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने आतुर - ललन प्रताप सिंह
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768