जशपुरनगर।आज भाजपा प्रत्याशी की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को उम्मीदवार बनाया गया है।श्री साय को टिकट मिलने के बाद कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की जा रही है,कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिश बाजी की जा रही है।वही जनसंपर्क में निकले श्री साय का दुलडुला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर उनका भव्य स्वागत किया गया।इससे पहले श्री साय ने यहां के ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना करते हुए माथा टेककर आशीर्वाद लिया।इस मौके पर श्री साय ने लोगों से जनसंपर्क कर उनसे आशीर्वाद लिया।
