जशपुरनगर।कल जिला मुख्यालय में भाजपा के तीनों विधानसभा प्रत्याशी सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह हेलीकॉप्टर से जशपुर पहुंचेंगे।कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय नामांकन दाखिल करने से पूर्व जिले के विभिन्न मंदिर में माथा टेक कर , स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नामांकन दाखिल करेंगे।कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय कल सोमवार की सुबह 7.45 बजे अपने निवास से अपने माता का आशीर्वाद लेकर बगिया स्थित फलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।इसके पश्चात 8 बजे गायत्री मंदिर बंदरचूवा में पूजा अर्चना,8.30 बजे ईब नदी समीप शिव मंदिर ढोढीबहार में जलाभिषेक,9.00 बजे कुनकुरी के हनुमान टेकड़ी में दर्शन,9.15 में स्व बालकृष्ण शर्मा के निवास में तैलचित्र में पुष्पांजलि कर 9.30 बजे कुनकुरी के श्री जगन्नाथ स्वामी जी की मंदिर दर्शन,वहीं स्थित स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।इसके बाद भाजपा कार्यालय कुनकुरी पहुंचेंगे,यहां से 10 बजे रवाना होकर चराईडांड के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।इसके पश्चात 11 बजे लोरो स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे ,वहां से 11.15 बजे जिला मुख्यालय के लिए रवाना होकर रणजीता स्टेडियम स्थित स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे,इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के उपस्थिति में भाजपा के तीनों प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।इसके पश्चात 1 बजे आम सभा बलराम मंच में शामिल होंगे।
राजनीती
Admin
29 Oct 2023
कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय इनका आशीर्वाद लेकर कल करेंगे नामांकन दाखिल, देखिए पूरा दौरा कार्यक्रम
भाजपा के कुनकुरी विधानसभा प्रत्याशी विष्णुदेव साय कल करेंगे नामांकन
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768