जशपुरनगर। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र डूमरबहार में आज अक्षय तृतीया को अक्ति तिहार एवं माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि कृषि स्थाई समिति के सभापति जिला पंचायत सदस्य सालिक साय शामिल हुए। सभा कक्ष में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को डीडीसी सालिक साय ने कहा की शासन की सभी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करें।उन्होंने कहा की शासन की योजनाओं का किसानों को लाभावनित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ बायोटेक्नालॉजी प्रमोशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार अक्षय तृतीया के अवसर पर आज अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस की व्यापक रूप से मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रदीप कुमार कुजूर ने बताया की इस दिन विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में अक्ती तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार, जशपुर के सेमिनार हॉल में प्रातः 10 बजे से अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा एवं इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलगीत के साथ किया गया,इस मौके के व्ही के प्रक्षेत्र में बीज पूजा एवं माटी पूजन कर सांकेतिक बीज बुवाई करते हुए अच्छी बारिश के साथ ही भरपूर उत्पादन एवं किसानों की खुशहाली की कामना किया गया। बीजों की पूजा के उपरान्त वे खेतों में हल चलाकर इन बीजों की बुआई किया गया।इस अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में उपस्थित कृषको को दिखाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस समारोह में केंद्र प्रमुख द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में उत्पादित उन्नत किस्मों के उच्च गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणीकृत बीजों के बारे में बताया गया।वे इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साय द्वारा कृषक सम्मेलन में कृषकों को उन्नत बीज सहित अन्य कृषि उपकरण सामग्री का वितरण भी किया गया।आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख प्रदीप कुमार कुजूर, मौसम वैज्ञानिक शिव कुमार भुअर्य के साथ बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला कृषक उपस्थित रहे।
राजनीती
Admin
22 Apr 2023
कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन,कृषि स्थाई समिति के सभापति सालिक साय हुए शामिल,अधिकारियों को दो टूक में कहा शासन की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में न बरतें कोताही
कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ अक्ती तिहार का आयोजन
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768