Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा के इस गांव की महिला ने अपना गला काट की आत्महत्या, हॉस्पिटल पहुंचने के पहले मौत

मृतका के शव का आज गुरुवार को पुलिस ने पीएम पंचनामा करा शव को परिजनों को सौंप दिया है। तथा मामले को विवेचना में ले लिया है ।

लुण्ड्रा के इस गांव की महिला ने अपना गला काट की आत्महत्या, हॉस्पिटल पहुंचने के पहले मौत
जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दोरना में 39 वर्षीय महिला ने स्वयं का गला काट लिया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने स्वयं का गला क्यों काटा। इसकी जानकारी महिला का पति भी नहीं दे सका है। आशंका है की महिला ने घरेलू विवाद में स्वयं का गला काट लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दोरना निवासी वनस्पति दास (39 वर्ष) बुधवार को घर में बच्चों के साथ थी। घर के अन्य सभी सदस्य गांव के देवानंद प्रधान के खेतों में काम करने गए थे। वनस्पति दास का पति जनेवधारी दास शाम करीब 6 बजे घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी वनस्पति ने पसुल (सब्जी काटने का धारदार हथियार) से स्वयं का गला काट लिया है। उसके गले से खून निकल रहा था। 
 हॉस्पिटल पहुंचने के पहले मौत
वनस्पति दास को उसके बेटे अजय, अभिषेक व भतीजा सुखसाय बाहर लेकर बाहर आए और निजी वाहन में लेकर अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व उसकी हालत बिगड़ गई। मिशन हॉस्पिटल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया चिकित्सकों ने बताया कि उसके गले की नस कट गई थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

पति नहीं बता सका कारण

पुलिस ने मृतका वनस्पति दास के पति जनेवधारी दास का बयान दर्ज किया। वह पुलिस को वनस्पति दास द्वारा स्वयं का गला काटने का कारण नहीं बता सका। आशंका है कि घरेलू विवाद के कारण उसने स्वयं का गला काटा था।

मृतका के शव का आज गुरुवार को पुलिस ने पीएम पंचनामा करा शव को परिजनों को सौंप दिया है। तथा मामले को विवेचना में ले लिया है ।