लुण्ड्रा, सीजी टूडे 24, लक्ष्मी नारायण तिवारी
हिन्दू जागरण मंच लुण्ड्रा का आज दिनांक 12.05.2025 को ग्राम पंचायत सिलसिला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से पं. श्री श्रवण त्रिपाठी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अध्यक्ष की अनुशंसा पर उपस्थित सभी हिन्दू कार्यकर्तागण को 5-5 गांव की जवाबदारी दी गई। अध्यक्ष के आदेशानुसार 10 जून को हिन्दू जागरण कार्यक्रम ग्राम सिलसिला में बृहद रूप में किया जाना तय हुआ। कार्यक्रम दिवस में 500 मोटरसायकलों की रैली भीमसेन हनुमान मंदिर लमगांव से प्रारंभ कर कार्यक्रम स्थल तक जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है। उक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेन्द्र्र सिंह, जिला सांसद प्रतिनीधि श्री अनिल तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री श्रवण त्रिपाठी, श्री अरविन्द गुप्ता, श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, श्री दिलीप प्रजापति, श्री शिवशंकर पाण्डेय, श्री राजेश कुमार चौरसिया, श्री प्रियांशु दुबे, श्री सुरेश प्रसाद, श्री लेआशिष सिंह, श्री बजरंग यादव, श्री दीपक कुमार गुप्ता, श्री विष्णु यादव, श्री प्यारे लाल गुप्ता, श्री भानु प्रताप यादव, श्री सोनू यादव, श्री अजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।
