Current Date:03 Jun 2026





भारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा में संगठन महापर्व को लेकर आहुत की गई बैठक

पूरे जिले में सर्वश्रेष्ठ मंडल के रूप में कार्य करने का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा में संगठन महापर्व को लेकर आहुत की गई बैठक
सीजी टुडे 24 ब्यूरो 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान एवं  जिला भाजपा जिला के दिशा निर्देशानुसार कल से शुरू हो रहे संगठन महापर्व को लेकर लुण्ड्रा मंडल के रघुनाथपुर में बैठक का आयोजन किया गया आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि
 देवनारायण यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा  एवं संगठन महापर्व के मंडल प्रभारी जयंत मिंज तथा  मंडल अध्यक्ष  सतीश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कि गई 
    बैठक में मंडल प्रभारी जयंत मींज ने 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा व सफल संपादन करने तथा प्रदेश व जिला संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के निर्बाध आयोजन के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया  एवं कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु  विस्तृत रूप से कार्य योजना बनाकर सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने अपील करते हुए कहा कि संगठन महापर्व का संदेश ऐसा जाना चाहिए कि पूरे जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में मंडल लुण्ड्रा की एक अलग पहचान स्थापित हो सके 
    इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ नेता रामविचार यादव, उमाशंकर उपाध्याय , अशोक गुप्ता, अवधेश यादव,  बुधसागर सिंह , अरविंद गुप्ता , मनीष सोनी , अभिषेक पावले, साजन एक्का , धनेश्वर सिंह, जितेंद्र यादव , अर्जुन गुप्ता  राजीव कश्यप ,विजय पटेल संयोजक अशोक गुप्ता, दिलीप प्रजापति ,  सुरेश गुप्ता राहुल चोपडा एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  उपस्थित रहे ।