सरगुजा डेस्क।भाजपा की परिवर्तन यात्रा जशपुर से अब सरगुजा पहुंच चुकी है,इस परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए विशाल जनसमूह पहुंच रहा है।इस परिवर्तन यात्रा के सरगुजा प्रभारी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को सौंपी गई है।रविवार को परिवर्तन यात्रा सुबह पत्थलगांव से निकलकर दोपहर में सरगुजा के सीतापुर पहुंची जहां परिवर्तन यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।सबसे पहले सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीतापुर की पावन नगरी को नमन कर मां महामाया की जयकारा के साथ स्व दिलीप सिंह जूदेव को स्मरण करते हुए प्रदेश की भ्रष्ट भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की भाजपा द्वारा चलाई जा रही इस परिवर्तन यात्रा को मिल रहे आपार समर्थन व स्वागत संकेत दे रहा है की वादा खिलाफी का जवाब देने जनता जाग चुकी है।और अब आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए यहां जनता तैयार बैठी है।उन्होंने सीतापुर के स्थानीय विधायक के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा की 4 बार के विधायक सीतापुर के जो स्वयं आदिवासी हैं,लेकिन आदिवासियों के शोषण करने से बाज नहीं आते हैं।इसके बाद रामविचार नेताम ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला,उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।इसके बाद परिवर्तन यात्रा बतौली के लिए रवाना होकर अंबिकापुर पहुंची।सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं स्थानीय भाजपा नेताओं में यहां के मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किए।
राजनीती
Admin
18 Sep 2023
परिवर्तन यात्रा में उमड़ रही है विशाल जनसमूह, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने भाजपा नेताओं ने दिलाया संकल्प, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे महामाया मंदिर लिया आशीर्वाद, सरगुजा में झोंकी ताकत
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने झोंकी ताकत
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768