Current Date:03 Jun 2026





सरगुजा पुलिस मे कार्यरत 22 आरक्षको को प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को शुभकामनायें देकर बेहतर कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित

सरगुजा पुलिस मे कार्यरत 22 आरक्षको को प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया  पदोन्नत
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप

         आज दिनांक 5 अक्टूबर  को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग  के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर 22 आरक्षकों को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार द्वारा सभी प्रधान आरक्षको को पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गई।
       पदोन्नत महिला प्रधान आरक्षक    : अंजू एक्का, पदोन्नत प्रधान आरक्षकों में क्रमश : सलीम लकड़ा, सूरज राय, संजय कुमार, देवनारायण सिंह, सीताराम राज, सुखना राम, प्रबोध एक्का, तिजलाल, अखिलेश्वर राम, सदरक लकड़ा, विकाश सिन्हा, जितेंद्र कुमार यादव, हिरा सिंह, कुमार गणेश, इंद्र देव तिर्की, प्रवीण चंद तिवारी, विमल कुमार सिंह, रवि सिंह, वीरेंद्र कुमार बंजारे, रुस्तम सिंह सोनवानी, चंद्रभूषण तिवारी को पदोन्नति प्रदान की गई।

            पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कामता सिंह दीवान, स्टेनो श्री फबियानुस तुर्की, निरीक्षक (एम) श्री सुरेश गुप्ता, उप निरीक्षक (एम) श्री अभय सिंह, रीडर श्री अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।