Current Date:01 Jun 2026





10वीं का 99.17 % तथा 12वीं बोर्ड में 81.87% रहा रिजल्ट सरगुजा टॉप 10 में भी नहीं हो सका शामिल

मुख्यमंत्री ने किया परीक्षा परिणाम की घोषणा दी बधाई

10वीं का 99.17 % तथा 12वीं बोर्ड में 81.87%  रहा रिजल्ट सरगुजा टॉप 10 में भी नहीं हो सका शामिल
*सीजी टुडे 24 ब्यूरो*
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। 10वीं में गुंडाधुर सरकारी हाईस्कूल कांकेर की छात्रा इशिका बाला और जशपुर के आत्मानंद विद्यालय के छात्र नमन कुमार खुटिया ने टाप किया है। इशिका और नमन कुमार खुटिया ने 99.17% अंक हासिल किया। वहीं, 12वीं में मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी ने 97.40% अंक हासिल कर टाप किया है।
 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3,28,522 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि 12वीं में 2,40,356 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 10वीं बोर्ड में 99.17 % विद्यार्थी पास हुए और 12वीं बोर्ड में 81.87% परीक्षार्थी पास हुए।
कक्षा टॉपर का नाम 10वीं ईशिका बाला कंकेर 99.17% 10वीं नमन कुमार खुटिया जशपुर 99.17% अंकों के साथ टॉप पर रही 
*मुख्यमंत्री ने घोषित किया परिणाम*
इससे पहले परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माध्यमिक शिक्षा मंडल पहुंचे। यहां उन्होंने वेबसाइट पर क्लिक कर परिणाम घोषित किया। परिणाम घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के बेटा-बेटी की मेहनत का परिणाम आया है। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों और माध्यमिक शिक्षा मंडल को बधाई दी।