अम्बिकापुर सीजी टुडे 24
राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने आज जनपद पंचायत लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगीटाना में ₹15 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका पारंपरिक रूप से माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शैला कर्मा नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
विधायक मिंज ने ग्राम पंचायत सिंगीटाना के प्रतीक्षालय के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात वृक्ष के नीचे जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
ग्रामीणों से संवाद में विधायक श्री मिंज ने कहा कि “पुलिया निर्माण से आवागमन सुलभ होता है, आसपास की कई पंचायतों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क जुड़ेगा जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन का शासन है हर व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिलेगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत सिंगीटाना की सरपंच श्रीमती जमुनी लकड़ा, उपसरपंच श्रीमती मालती देवी प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रिका यादव, रिखीनाथ राजवाड़े, विफल लकड़ा, श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती रानी राजवाड़े, श्रीमती सुखनी दास, अन्नु सिंह, श्री संजय गुप्ता, श्री जगदेव सिंह, श्री लक्षनराम कुजुर, श्री बिहारी प्रजापति, श्री प्रेम मिंज, श्री मुन्ना गुप्ता, श्री चंदन प्रजापति सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सरगुजा
Admin
10 Jun 2025
लुण्ड्रा विधानसभा में बह रहीविकास की बयार विधायक प्रबोध मिंज ने आज किया 15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
विधानसभा के सींगीटाना में किया भूमि पूजन चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768