जशपुरनगर ।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम टांगरगांव के निवासी चेतानंद यादव को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक बड़ी राहत मिली है।उनकी पत्नी, स्व. जयंती बाई का 4 सितंबर 2023 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के कारण इलाज के दौरान निधन हो गई थी, लंबे अरसे के बाद भी उन्हें बीमा राशि नहीं मिली जिसके बाद इस दुखद घड़ी में परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा था,लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की बीमा राशि प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि चेतानंद यादव और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में अपनी कठिनाई को साझा किया था।उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया, और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया।इस मदद से परिवार को एक बड़ी आर्थिक संबल मिली है, जिससे वे अपनी कठिनाइयों को कुछ हद तक कम कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का परिजनों ने किया आभार व्यक्त
सीएम कैंप कार्यालय बगिया की इस त्वरित निराकरण के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राशि मिलने के पश्चात चेतानंद यादव और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के इस कदम से हमें बहुत राहत मिली है। हमारे परिवार की जो स्थिति थी, उसमें यह बीमा राशि हमारी बहुत मदद करेगी।उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे दुख में साथ दिया।इस घटना ने यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाएं सिर्फ नाम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरतमंदों तक वास्तविक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी इस परिवार के लिए वरदान
केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उद्देश्य देश के हर नागरिक को सस्ती और सुलभ बीमा सुविधा प्रदान करना है। यह योजना 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्तियों को एक वर्ष के लिए 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये की जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ देशभर में लाखों लोगों तक पहुंचा है, खासकर उन परिवारों तक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।जयंती बाई के परिवार को मिली यह सहायता न केवल बीमा योजना की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि सरकार के ऐसे प्रयास गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
जशपुर
Admin
15 Nov 2024
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतिका के परिजनों को मिली दो लाख रुपए की बीमा राशि
सीएम कैंप कार्यालय में पहुंचकर परिजनों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का परिजनों ने जताया आभार....
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768