Current Date:03 Jun 2026





बी. टी. आई ग्राउंड में होगी परिवर्तन यात्रा की विशाल आम सभा

17 सितंबर को प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा को लेकर जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति ने तैयारी को लेकर किया स्थल का निरीक्षण

बी. टी. आई ग्राउंड में होगी परिवर्तन यात्रा की विशाल आम सभा
विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से पास में स्थित स्कूल भवन तक दौड़ा करंट- भागते समय चप्पल निकलने से शिक्षिका सहित बच्चे झुलसे बड़ी घटना होते होते टली
सब हेडिंग
अंबिकापुर विकासखंड के प्राथमिक शाला रिखीमुड़ा में आज स्कूल में विद्युत ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग और तार टूटने से गीली जमीन में करंट प्रवाहित होने से शिक्षिका समेत दो से तीन बच्चे झुलसे ।

सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
अंबिकापुर। विकासखंड के प्राथमिक शाला रिखीमुड़ा में आज स्कूल के पीछे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग और तार टूटने से गीली जमीन में करंट प्रवाहित होने लगी जिससे शिक्षिका और दो से तीन बच्चे झुलस गए। इस घटना के थोड़ी देर में ही करंट का प्रभाव कम होने से बड़ी घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने और तेज आवाज के साथ स्पार्किंग होने से बड़ी घटना की आशंका पर शिक्षिका और बच्चे स्कूल से बाहर भाग रहे थे इसी बीच संभवतः एक पैर का चप्पल निकल जाने से शिक्षिका करंट की चपेट में आकर गिर गई और भाग रहे कुछ बच्चे भी उनके ऊपर गिर गए थे। घायल शिक्षिका और बच्चों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। घटना के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही और अब उनके मन में भी हमेशा चीतां बनी भी रहेंगी जो लाज़मी भी है।