सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप ।
लुण्ड्रा विकाश खंड के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरडीह में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, 2 तारीख को शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच एक वाहन और ऑटो के बीच हल्की टक्कर के बाद विवाद की शुरुआत हुई। बीते रविवार को एक पक्ष के लोगों ने डूमरडीह ग्राम में रैली निकाल एक वर्ग विशेष के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही भीड़ में से किसी ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया जिससे एक ठेला और ऑटो वाहन पूरी तरह जल गए हैं जिसेमे लाखों का नुकसान हो गया है जिससे ग्राम के लोग डरे सहमे अपने घरों में छिपे रहे वहीं मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि बेवजह हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है ।
थाना प्रभारी के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो आगे चलकर मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने आपसी विवाद को लेकर धौरपुर राजपरिवार के रोहितेश्वर सिंहदेव नामक युवक के साथ मारपीट की। इस मामले में 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दबाव बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई।
सूत्रों के अनुसार आरोप है कि इसके बाद क्षेत्र में जुलूस और नारेबाजी की गई तथा कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं, साथ ही मुस्लिम समुदाय के झंडे जलाने का भी आरोप है हालांकि आग किसने लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भीड़ को देखते ही गांव के कई लोग डर के कारण अपने घरों में ही सिमट गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए और बाहर नहीं निकले, वहीं आरोप है कि बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ नारेबाजी कर रही थी। साथ ही, आरोप है कि इस दौरान एक ठेला और एक ऑटो वाहन में आग लगा दी गई, हालांकि आगजनी किसने की इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बना हुआ है।
वहीं, एसपी राजेश अग्रवाल ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल रवाना कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सरगुजा
Admin
06 Apr 2026
डुमरडीह में वर्ग समुदाय को लेकर हिंसक झड़प आगजनी की घटना तनाव की बनी है स्थिति
भारी संख्या में पुलिसजवान मुस्तैद
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768