सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा क्षेत्र में पिछले डेढ़ 2 साल से हाथियों ने तबाही मचाया हुआ है अभी पखवाड़े भर के भीतर ही लुण्ड्रा क्षेत्र के सिलसिला चिरगां जैसे अलग-अलग गांवों में जान माल की हानि की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि आज पुन : ग्राम करौली में एक अधेड़ पुरुष को अलसुबह 5 से 6 बजे के बीच मृतक के घर से चंद फर्लांग की दूरी पर गाय भैंस को चारा देने जा रही थी तभी अचानक से हमला बोल कुचल कर हाथी ने मौत के घाट उतार दिया इस घटना से जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही ग्राम में मातम व शोक का माहौल है तथा वन विभाग के कार्यप्रणाली के खिलाफ ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है ।
ग्राम पंचायत करौली के सरईडीह पारा निवास 55 वर्षीय तिलक राम टेकाम घर से कुछ दूरी पर ही बने गोठान में सुबह पांच छः बजे आसपास गायों को चारा देने गए थे तभी यह घटना घटित हुई मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में हाथी होने की कोई जानकारी नहीं है ना ही वन विभाग द्वारा कभी मुनादी या अन्य कोई व्यवस्था टॉर्च इत्यादि भी ग्रामीणों में वितरित नहीं की गई है हालांकि घटना के तत्काल बाद डीएफओ समेत वन अमला घटनास्थल पहुंच कर परिजनों को अग्रीम सहायता राशि प्रदान कर शव का पीएम पंचनामा करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
जनप्रतिनिधियों ने भी मृतक के घर पहुंच दी श्रद्धांजलि
सूचना के तत्काल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह करौली के जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष गंगा प्रसाद टेकाम अजजा भाजपा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिरा सिंह टेकाम मृतक के घर पहुंच श्रद्धांजलि कंधा दे कर दाह संस्कार में भी शामिल हुए ।
जनपद सदस्य ने दी सहायता राशि एवं शासन प्रशासन की लापरवाही का लगाया आरोप
जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष गंगा प्रसाद टेकाम ने मृत परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की लुण्ड्रा जनपद क्षेत्र में लगातार हो रहे हाथी के आतंक को कम करने में शासन प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है आज तक सैटेलाइट सूचना तंत्र तक की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोगों को हाथी किस क्षेत्र में है इसकी जानकारी प्राप्त हो सके पर आलम यह है कि यहां तो पूरी तरह से निरंकुश हो चुके वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को ही पता नहीं है कि हाथी किस क्षेत्र में और कहां हैं शासन प्रशासन की लापरवाहीका खामियाजा क्षेत्र वासियों को अपनी जान गंवा कर देनी पड़ रही है दिनदहाड़े हाथी मुख्य मार्ग में विचरण कर रहे हैं और वन विभाग कुंभकर्णीय नींद में सो रहा है । इस अवसर पर जनपद सदस्य गंगा प्रसाद टेकाम ने मृतक के परिजनों को अपनी ओर से सहायता राशि 2100 एवं 50 किलो चावल प्रदान किया । एवं शासन प्रशासन से हाथी के आतंक से पुरे लुण्ड्रा विकासखंड को सुरक्षित व्यवस्था बनाने की मांग की है।
हाथियों के गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने विभाग को कर दिया गया है निर्देशित - हिरा सिंह टेकाम
जिला कार्य समिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा हीरा सिंह टेकाम ने भी मृत परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है इसे सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षा एवं माकुल व्यवस्था बनाकर दूर किया जा सकता है रही बात प्रशासनिक स्तर की तो इस विषय पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह के मार्फत उच्च अधिकारियों से व्यवस्था को और बेहतर ढंग से ठीक करने की बात हो चुकी है तथा विकासखंड स्तर पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सतत रूप से मॉनिटरिंग करने एवं हाथी विचरण क्षेत्र में गतिविधि बढ़ाने आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं तथा तकनीकी उपकरणों की भी व्यवस्था करने पहल की जा रही है ।
