स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी करने का एक आदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है किंतु अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है ऐसे में सूची का वायरल होना कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की अंदरूनी सांठगाठ की ओर इशारा कर रहा है । सीजी टुडे 24 के पास जो सूची उपलब्ध हुई है उसमें विभाग के किसी अधिकृत रूप से मंत्रालय महानदी भवन से जारी मातहत सचिव के हस्ताक्षर नहीं दिख रहे हैं बहरहाल यह तय माना जा रहा है कि जो सूची वायरल हुई है उसी के अनुरूप पदस्थापना भी जारी कर दी जाएगी लेकिन सवाल उठ रहा है कि सूची बगैर किसी आदेश के आखिर वायरल कैसे और कहां से हुई ।हालांकि सूची कैसे लीक हुई, इस पर विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शिक्षा विभाग के गलियारों में अब आदेश की आधिकारिक प्रति का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वायरल हुई सूची वास्तविक है या उसमें संशोधन किया जाएगा।
उक्त खबर की पुष्टि सीजी टुडे 24 नहीं करता है








