सीजी टुडे 24ब्यूरो रिपोर्ट
बलरामपुर जिले के बरियो चौकी क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रेशर संचालकों की गुंडागर्दीहमने का नाम नहीं ले रहा है एक ऐसा ही हैवानियत भरा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पेट्रोल-डीजल चोरी के शक में दो युवकों के साथ बर्बरता की गई - एक युवक के कपड़े उतरवाकर हाथ-पैर बांध दिए गए और उसकी लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
सूत्रों के मुताबिक, जिस युवक को बांधकर पीटा गया, वह क्रेशर प्लांट में पोकलेन मशीन का ऑपरेटर है। वायरल वीडियो में वह अर्धनग्न अवस्था में पाइप और रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ लोग उस पर जूते और लातों से हमला कर रहे हैं।
आधा दर्जन से ज्यादा लोग थे मौजूद:
मामले की जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर मौजूद थे। उन्होंने दो युवकों को घेरकर पूछताछ की और पेट्रोल-डीजल चोरी का शक जताते हुए बुरी तरह मारा-पीटा। इतना ही नहीं, दूसरे युवक के भी कपड़े उतरवाकर उसे कमरे में बंद कर पूछताछ की गई।
पीड़ित दर्ज नहीं कर पा रहे शिकायत - डर का माहौल :
पुलिस ने जिस युवक की पिटाई हुई, उसकी पहचान बधिमा निवासी विनोद सारथी के रूप में की है। बरियो चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, विनोद से फोन पर पूछताछ की गई, लेकिन वह आरोपियों के डर के कारण अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से हिचक रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवक को चौकी में बुलाया है और बयान दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
आरोपी कौन ? - पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जिस क्रशर प्लांट में यह पूरी घटना हुई, उसका संचालन अंबिकापुर के कुंडला सिटी निवासी दीपक अग्रवाल करते हैं। सूत्रों का कहना है कि दीपक अग्रवाल और उसके साथी ही मारपीट में सीधे तौर पर शामिल थे।
एससपी बोले - "मामले की जांच जारी है" : बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है। "हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल : स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से क्रशर संचालकों की दबंगई जारी है। मजदूरों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं आम हैं, लेकिन प्रशासन और श्रम विभाग आंखें मूंदे हुए हैं। अब जबकि क्रशर संचालकों की गुंडागर्दी का वीडियो सार्वजनिक हुआ है, लोग सवाल उठा रहे हैं क्या प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बनकर महासागर कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति हमेशा की भांति करती रहेगी?बाहर आ गया देखने वाली बात है फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है
क्राइम
Admin
07 Nov 2025
नहीं थम रही क्रेशर संचालकों की गुंडागर्दी ! पेट्रोल-डीजल चोरी के शक .में -युवक को अर्धनग्न कर पीटा वीडियो वायरल
पुलिस व प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवालिया निशान
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768