लुण्ड्रा/ राजीव कश्यप सीजीटुडे24
विदित हो की सरगुजा ही नहीं बल्कि पूरे संभाग में नेटवर्क मार्केटिंग का काम शिक्षकों द्वारा खासतौर पर बृहद व बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ईक्का दुक्का को छोड दे तो बिरले ही ऐसी कोई शिक्षक होंगे जो कि किसी न किसी नेटवर्क मार्केटिंग से नहीं जुड़े होंगे कई बार अभिभावकों ने इस और आवाज उठाई कि उनके नेटवर्क मार्केटिंग की वजह से बच्चों की जहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं भविष्य भी गर्त में जा रहा है कहीं-कहीं तो शिक्षक नौकरी वगैरह के चक्कर में न पड नेटवर्क मार्केटिंग में भविष्य बनाने की सीख तक बच्चों को दे देते हैं ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शिक्षक किस तरह नेटवर्क मार्केटिंग को आगे बढ़ाने में जी जान से लगे हुए हैं और शिक्षकीय कार्य को केवल एक टाइम पास समझ रहे हैं
बहरहाल इस पर एक ठोस व सिलसिलेवार अभियान चलाकरनेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है हालांकि एक लंबे समय बाद ऐसी एक कार्रवाई देखने को मिली है जिसमें जिला सरगुजा के लुण्ड्रा विकासखंड में एक शिक्षक को सस्पेंड करने की कार्यवाही की गई है अभिभावकों व लोगों की मांग है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहे औरशिक्षकों की भी कुंडली निकालउन पर भी कार्रवाईकी जाएयहां यह बतानालाजिम भी होगा किअधिकांशतः शिक्षक शिक्षिकाएंअपने पति या पत्नी के नाम पर आईडी लेकर पूरे जोर शोर के साथ नेटवर्क मार्केटिंग में संलग्न है ऐसे शिक्षकों पर भी कार्यवाही अपेक्षित होनी चाहिए
लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्कूल में पदस्थ शिक्षक अहमद अली के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।अहमद अली RCM नामक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में प्रदेश स्तर पर प्लेटिनम लेवल के सदस्य हैं। शिक्षक रहते हुए व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होना सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाता है। शिकायत की जांच के बाद संभागीय संयुक्त संचालक ने अहमद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि अहमद अली लंबे समय से स्कूल के कार्यों के साथ-साथ नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए निजी व्यवसाय में लिप्त थे। नौकरी के दौरान व्यावसायिक गतिविधियों में संलिप्तता के चलते यह कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा संभाग के कई अन्य सरकारी कर्मचारियों के भी विभिन्न नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों से जुड़े होने की पुख्ता सूचनाएं मिल रही हैं जिसे विभाग एकत्र कर रहा है और जल्द ही कार्यवाही करने की बात भी कर रही है। इस घटनाक्रम के बाद अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की है कि वे सेवा शर्तों का पालन करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। विभाग द्वारा हो इस कार्यवाही से गैर शिक्षकीय कार्य में लगे शिक्षकों में हड़कंपका वह दहशत का माहौल है
