Current Date:01 Jun 2026





गड़बड़ी करी तो खैर नहीं अपने निवास से बाहर नहीं निकलने की दी हिदायत चुनावों से पूर्व निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सरगुजा पुलिस द्वारा निगरानीशुदा गुंडा बदमाशों की हाजरी ले दी गई सख्त चेतावनी

किसी भी अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाये जाने पर कि जायेगी सख्त वैधानिक कार्यवाही

गड़बड़ी करी तो खैर नहीं अपने निवास से  बाहर नहीं निकलने की दी हिदायत चुनावों से पूर्व निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सरगुजा पुलिस द्वारा निगरानीशुदा  गुंडा बदमाशों की हाजरी ले  दी गई सख्त चेतावनी
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
 आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आमनागरिकों को आगामी मतदान प्रक्रिया हेतु निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा के निर्देशन मे सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जिले के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सम्बंधित थानो मे हाजरी करवाकर सख्त पुलिसिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संपन्न करने हेतु सख्त चेतावनी देने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
 इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना अंतर्गत निवास करने वाले निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सम्बंधित थाने मे हाजरी करवाकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया, एवं मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई, साथ ही निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को चुनावों के दौरान अपने अपने निवास पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए गए,पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा समय समय पर चेक किये जाने पर अपने निवास मे उपस्थिति होना पाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 सरगुजा पुलिस द्वारा निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग अभियान सम्पूर्ण जिले मे चलाकर आसामजिक तत्वों को कड़ा सन्देश दिया गया हैं, जिससे की मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न किया जा सके एवं आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन हो सके।