Current Date:03 Jun 2026





सरगुजा -अंबिकापुर आज बनेगा छत्तीसगढ़ का तीसरा साइबर रेंज थाना होगा वर्चुअल उद्घाटन

साइबर रेंज थाना की उपलब्धता से साइबर अपराधो मे कमी लाकर, दर्ज प्रकरणों मे अब होगी त्वरित एवं सख्त कार्यवाही- सीधे आईटी एक्ट के मामले हो सकेंगे दर्ज

सरगुजा -अंबिकापुर आज बनेगा छत्तीसगढ़ का तीसरा साइबर रेंज थाना  होगा वर्चुअल उद्घाटन
छत्तीसगढ़ टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
     आज 10 अगस्त गुरुवार को  छत्तीसगढ़ का तीसरा साइबर रेंज थाना सरगुजा रेंज के जिला मुख्यालय स्तिथ कंट्रोल रूम परिसर में उद्घाटन होने जा रहा है, सरगुजा साइबर रेंज थाना का वर्चुअल उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री ताम्रध्वज साहू के करकमलो से प्रातः 11:00 बजे वर्चुअल उपस्थिति में किया जायेगा, 
     विदित हो कि पुलिस महानिदेशक  श्री अशोक जुनेजा के सतत मार्गदर्शन मे पांच रेंज मुख्यालयों मे साइबर अपराधों के मामलो मे कमी लाने एवं प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही किये जाने की मंशा से साइबर रेंज थानो की स्थापना की जा रही है, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग  एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा के उपस्थिति में उक्त उद्घाटन कार्यक्रम किया जाना है।
      बता दें की आमनागरिकों को बदलते समय के साथ बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु रेंज मुख्यालय मे साइबर थाने का  उद्घाटन किया जा रहा है ,साइबर रेंज थाना मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी आइटी एक्ट से जुड़े मामलों में प्रार्थी की शिकायत दर्ज करने के बाद कार्यवाही सीधे साइबर रेंज थाने से ही करेंगे। धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध की जगह अब आइटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया जाएगा,पुलिस मुख्यालय द्वारा पांच रेंज मुख्यालय मे साइबर रेंज थाना की स्थापना की जा रही हैं।
       साइबर रेंज थाना का उद्घाटन होने पर सरगुजा रेंज के सभी जिलों मे साइबर अपराधो मे कमी आएगी एवं जनजागरूकता के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति आमनागरिकों को जागरूक कर आर्थिक क्षति से बचाया जा सकेगा साथी ही ऐसे मामले कारित करने वाले आरोपियों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा सकेगी, साइबर रेंज थाना मे निरीक्षक रजनीश सिंह, सहित एक उप निरीक्षक, तीन प्रधान आरक्षक, एवं पांच आरक्षकों को पदस्थ किया गया है ।