Current Date:01 Jun 2026





जनता की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य एवं धर्म - हकीम अब्दुल मजीद

जनता जोगी कांग्रेस से अंबिकापुर विधानसभा क्र. 10 के प्रत्याशी हकीम अब्दुल मजीद समाज सेवा हेतु समर्पित

जनता की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य एवं धर्म  -  हकीम अब्दुल मजीद
अंबिकापुर |सी जी टुडे 24 ।।
जनता जोगी कांग्रेस अंबिकापुर विधानसभा प्रत्याशी हकीम अब्दुल मजीद का अंबिकापुर विधानसभा में लगातार जनसम्पर्क किया गया। जिसमे जनता जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार समर्थन किया गया। फूल, माला, पटाखों के साथ हकीम अब्दुल मजीद के स्वागत के लिए जनता जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत जनता जोगी कांग्रेस प्रत्याशी हकीम अब्दुल मजीद ने इस अवसर पर जनता जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता जोगी कांग्रेस  प्रदेश संगठन नेतृत्व ने मुझे नहीं बल्कि हर एक जनता जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। 

उन्होंने आम जनता से वादा किया कि  मैं आम जनता की सेवा के लिए जी जान समर्पित कर दूँगा। जनता की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य है तथा आप सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने हेतु संकल्पित एवं प्रतिबद्ध हूँ । इस अवसर पर जनता जोगी कांग्रेस के  कार्यकर्ता भरी संख्या में उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने हकीम अब्दुल मजीद के पक्ष में अपना मतदान करने हेतु आम जनता से अपील किया।