सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलु एवं परसा मंडल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने समला यादव को भारतीय जनता युवा मोर्चा परसा मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है समला यादव की नियुक्ति से उनके गृह ग्राम जमडि सहित समूचे परसा मंडल में उनके समर्थकों शुभचिंतकों व युवाओं में हर्ष का माहौल है ।
नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष समला यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास व उम्मीद के साथ मझे यह दायित्व सौंपा है मैं सभी कनिष्ठ वरिष्ठ के सहयोग से पार्टी के विश्वास व उम्मीद पर खरा उतरने पूरा प्रयास करूंगा एवं पार्टी हित में कार्य करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है
