सीजी टुडे 24 ब्यूरो रिपोर्ट
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 20 नवंबर 2025 को सरगुजा जिला आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर आगमन के अवसर पर आम जनता को यातायात के सम्बन्ध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए अंबिकापुर शहर व अंबिकापुर से होकर आने-जाने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम व व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इस हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी (सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है।
जिसमें राष्ट्रपति के आगमन पर सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आकाशवाणी चौक से पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट नं-1 (रिंग रोड) तक व घड़ी चौक से किसान राइस मील मोड़ मेन रोड तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़ रोड व बनारस रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन हेतु डायवर्ट मार्ग साई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड, बस स्टैंड है।
बलरामपुर रोड व प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हुए प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चाँदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैंड की ओर से होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
रायगढ़ रोड व बिलासपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हए भारतमाता चौक, बिलासपुर बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा, एमजी रोड की ओर से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। भारी वाहनों हेतु अंबिकापुर शहर में सुबह 05:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी। आपातकालीन सेवा सम्बन्धी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगी। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थल की प्रस्थान करेंगे।
बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा, एमजी रोड की ओर से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। भारी वाहनों हेतु अंबिकापुर शहर में सुबह 05:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी। आपातकालीन सेवा सम्बन्धी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगी। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थल की प्रस्थान करेंगे।
सरगुजा
Admin
19 Nov 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिएहुआ रूट चार्ट निर्धारितदेखेंएक नजरकहां किसी और किन्हे रुकना है
यहां यहां रहेगी व्यवस्था
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768