अंबिकापुर, सी जी टुडे24 राजीव कश्यप
आज ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 2025’ के अंतर्गत सैनिक सम्मान यात्रा अंबिकापुर के सर्किट हाउस पहुँची। इस सम्मान यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और भावनात्मक एकता का संदेश देना है। यात्रा के अंबिकापुर आगमन पर भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अभियान से जुड़े पूर्व सैनिक भाइयों के सम्मान में उन्हें राखियाँ बाँधीं और देश की रक्षा में सैनिक भाइयों की योगदान के लिए कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान ‘पूर्व सैनिक महासभा’ और ‘सिपाही संगठन’ की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई, जो इस राष्ट्रीय अभियान के संचालन में अग्रणी हैं।
इस अभियान के अंतर्गत अब तक वर्ष 2023 में 6,71,000 ‘सिपाही-रक्षासूत्र’, वर्ष 2024 में 9,00,000 ‘सिपाही-रक्षासूत्र’ भारतीय सेना मुख्यालय में पहुँचाए गए। इनके माध्यम से अब तक 15 लाख 71 हजार भारतीय सैनिकों को देश की मिट्टी से तिलक कर सम्मानित किया गया है। यह देशप्रेम की एक अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है।भारतीय सैनिकों के शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंधु’ को नमन करते हुए अभियान का लक्ष्य भारत की तीनों सेनाओं और सीमा रक्षकों को 21 लाख ‘सिपाही-रक्षासूत्र’ समर्पित करना है।
यह अभियान ‘तिरंगा, सिपाही और मेरा देश’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायक प्रयास है, जिसमें NCC कैडेट्स, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन और नागरिकगण सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा, दीपक कुमार सिंह, वारिज कुमार सिंह, रामनिवास राठौर, रुपेश दुबे, ममता तिवारी , सोनू तिग्गा , शकुंतला पांडेय , प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अल्पना मिश्रा , शुभांगी बिहाड़े, सरिता जयसवाल , बबली नेताम , आशा शुक्ला , अर्चना सिंह , अर्चना वर्मा , प्रभा यादव , रीना मिश्रा, अमिता बरेट, अंजलि कर्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
सरगुजा
Admin
30 Jul 2025
सैनिकों के सम्मान में बाँधी राखियाँ, ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 2025’ यात्रा पहुँची अंबिकापुर
देशभक्ति और रक्षा सूत्र का संगम — अंबिकापुर में सैनिक सम्मान यात्रा का भव्य स्वागत
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768