आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बरगीडीह संकुल केंद्र बरगीडीह विकासखंड लुण्ड्रा के शिक्षक छत्रसाय पैकरा,अभय मिज ,अंजनी तिवारी द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया , जिसमें आदरणीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीष कुमार , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री अजय सिंह सर के साथ ग्राम बरगीडीह के सरपंच महोदया श्रीमती संगीता पैकरा संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं पूर्व प्रधान पाठक विष्णु कुमार गुप्ता एवं सोमेश चंद्र पैकरा की उपस्थिति में न्योता भोज का आयोजन संपन्न हुआ।

न्योता भोज के साथ-साथ संस्था के शिक्षक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक महोदय के द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया।
