Current Date:01 Jun 2026





कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तहत सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में परिवार सम्मेलन का आयोजन

मुख्य अतिथि श्री हरिओम शर्मा प्रान्त संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन, श्री राम प्रसाद गुप्ता विभाग संयोजक , श्री जलजीत सिंह विभाग संघ चालक एवं जवाहर जी खंड संघचालक अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तहत सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड  में परिवार सम्मेलन का आयोजन

सीजी टुडे 24 ब्यूरो

संघ के शताब्दी वर्ष में कुटुंब प्रबोधन बतौली द्वारा परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र एवं आराध्य देव शिव भगवान के परिवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का परिचय हुआ।

 हरिओम शर्मा कुटुंब प्रबोधन प्रांत संयोजक ,जलजीत सिंह विभाग संघ चालक, राम प्रसाद गुप्ता कुटुंब प्रबोधन विभाग संयोजक, जवाहर खलखो खंड संघ चालक एवं नागमणि पैकरा जिला पंचायत सदस्य ,रेखा शर्मा, सदा कुमारी को मंच पर भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया ।

       उदबोधन कार्यक्रम के तहत श्री राम प्रसाद गुप्ता ने कुटुंब के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता-पिता व वरिष्ठ जनों का मान सम्मान करते हुए अपनी भारतीय परंपरा को कायम रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

प्रांत संयोजक श्री हरिओम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैकाले की नीतियों के कारण अंग्रेजी शिक्षा पद्धति लागू होने के बाद से ही भारतीय परिवारों में बदलाव प्रारम्भ हुआ। जिसके प्रभाव से वर्ष 1980 की पीढ़ियों में परिवार , पूर्वजों के द्वारा दिए गए आचार विचार,मान्यताओं, परंपराओ में धीरे धीरे परिवर्तन आना शुरू हो गया। 1990 के पश्चात सभी परिवारों के रहना-सहन एवं व्यवहारिकता तथा वेशभूषा में बदलाव स्पष्ट रूप से पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव देखा जाने लगा । जिसका व्यापक प्रभाव सन 2010 के पश्चात हुआ जिससे  खान-पान ,पहनावा ,धार्मिक विचारों एवं ईश्वरीय आस्था में कमी हमारे परिवारों में दृष्टिगत होने लगी ।आज समय आ गया है कि कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से भारतीय हिंदू परिवारों को संरक्षित व संगठित कर परिवार में व्याप्त दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है । शर्मा जी ने बताया की हिंदू संस्कृति  प्रकृति प्रेमी, जल बंदन ,जीव रक्षा पेड़ रक्षा व पर्यावरण संरक्षण से गहरा संबंध रखती है ।आज हम इस तरह के सम्मेलन का आयोजन कर अपने परिवार को पंच परिवर्तन के द्वारा सभी पारिवारिक सदस्यों को संस्कृति, संस्कारों द्वारा सामाजिक समरस , स्व के भाव से, नागरिक कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्र प्रेम की भाव से अपने अपने परिवार को  सुख मय बना सकते हैं। कार्यक्रम में श्रीमती यशोदा गुप्ता, संध्या गुप्ता, सोम गुप्ता, सुषमा गुप्ता एवं सरोज गुप्ता ने कहा कि परिवार में वरिष्ठ जनों एवं बाल बच्चों के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर आदर्श परिवार बनाया जा सकता है ।राजेश गुप्ता प्राचार्य राकेश गुप्ता एवं लव गुप्ता ने भी परिवार में एक दूसरे का मान मर्यादा और सम्मान करने पर जोर दिया। खंड बतौली के कुटुंब प्रबोधन संयोजक  राजेश गुप्ता मंटू ने इस आयोजन में अपनी पूरी सक्रियता निभाई। 

              इस कार्यक्रम में अनुज दुबे जिला सह कार्यवाह ,भरत सिंह, नरेंद्र छाबड़ा ,गिरधरलाल ,विष्णु कुमार गुप्त ,मनोज त्रिपाठी, निरंजन लाल, राजेंद्र सिंह पैकरा,आयुष अग्रवाल ,शिव प्रसाद ,रामधारी गुप्ता, सुदामा राम, सूर्यकांत सिंह, रजनीश ,लखेश्वर ,हिमांशु गर्ग ,संदीप गुप्ता, सरवन यादव, श्रीमती सुधा देवी, सीमा गुप्ता, निकिता, सुनीता, सविता गुप्ता, सुशील गुप्ता, निमिषा ,पार्थ आदि की उपस्थिति रही।