अम्बिकापुर सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
भारतीय जनता पार्टी मंडल परसा द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर प्रबुद्ध समागम संगोष्ठी का आयोजन विगत रविवार को ग्राम केपी के मंदिर प्रांगण में किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में विनोद हर्ष ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह विजन देश को एक नई दिशा देगा। बार-बार होने वाले चुनावों से बचकर हम अधिक संसाधनों का उपयोग देश और गांवों के विकास में कर सकेंगे। यह केवल एक राजनीतिक सुधार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की ओर एक ऐतिहासिक और आवश्यक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ आज केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि भारत की अपरिहार्य आवश्यकता बन चुकी है।
भाजपा जिला मंत्री विजय व्यापारी ने कहा कि इससे न केवल चुनावों में धन की बर्बादी रुकेगी, बल्कि हर चुनाव हारने के बाद दूसरी जगह चुनाव लड़ने की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा। इससे स्थानीय लोगों को चुनाव में भागीदारी का अधिक अवसर मिलेगा।
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनामिका पैंकरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक मशीनरी पर बोझ भी कम होगा और विकास कार्यों में रफ्तार आएगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज इस गंभीर विषय पर हर गांव-गांव में आम सहमति बनाने हेतु संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभाओं से प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया जा रहा है।
संगोष्ठी को अभियान के मंडल संयोजक सुनील यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत गिरी ने किया एवं रूपा गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार नागेश सरपंच गंगाराम गिरी पंचम राम अजय गुप्ता साधना सरकार नंदिनी सिंह राहुल सिंह धर्मेंद्र जायसवाल समीर मंडल रघुवीर पीतांबर सिंह राम प्रसाद गिरी नागेश्वर राम सविंद यादव रघुवंश यादव रंजीत यादव सुखदेव राम राहुल कुमार सीखम दास मुरित राम कपिल देव सहोदरा गिरी कौशल पटेल दिनेश एक्का सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित रहे ।
राजनीती
Admin
12 May 2025
एक राष्ट्र, एक चुनाव : राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम - विनोद हर्ष
प्रबुद्ध समागम संगोष्ठी का आयोजन भाजपा मंडल परसा द्वारा संपन्न
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768