लुण्ड्रा सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विखं के ग्राम पंचायत बटवाही का प्रायवेट नवनिर्मित वाटर पार्क में आज सोमवार को एक बच्चे की साट सर्किट से कोई अप्रिय घटना घटित होने की सूचना सूत्रों के हवाले से मिल रही है बता दे की 2 दिन पूर्व ही इसका उद्घाटन किया गया था मगर संचालकों द्वारा उद्घाटन में कोई भी स्थानीय पत्रकार को नहीं बुलाया गया था और ना ही पुलिस प्रशासन को आमंत्रित किया गया था इक्का दुक्का बाहरी पत्रकारों को विज्ञापन जारी कर गोपनीय ढंग से उद्घाटन कर दी गई जिससे पार्क में तय मानकों कि वह सुरक्षा व्यवस्था पूरी नहीं होने की आशंका लोगों को लग गई थी इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो ना हो पार्क में तय मानकों की पूरी व्यवस्था व माकुल इंतजाम नहीं है हालांकि आज हुई घटना में किस बालक की और कहां का है यह अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है । इस संबंध में जब स्थानीय पत्रकारों द्वारा जानकारी चाहि गई तो आज पूरा पार्क में एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे जिससे कोई संपर्क हो पता और ना ही इसके संचालकों से बात हो पाने के कारण उनका कोई पक्ष लिया जा सका
मगर पुस्ट सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की कोई बड़ी अप्रिय घटना घटीत हुई है जिसको पार्क के कर्मचारी व संचालक मामला को दबाने में पूरी ताकत झोंक दी है किंतु यह मामला जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई है ।
*आनन फानन में शहर के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार*
अंबिकापुर से रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 रघुनाथपुर से बटवाही में नव निर्मित वाटर पार्क में हादसों का सिलसिला आज से शुरू हो चुका है, प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार 12 जून 2025 दोपहर करीब 2 बजे वाटर पार्ट में भीषण गर्मी से राहत लेने परिजन अपने बच्चों को लेकर पहुंचे हुए थे, जैसे ही पानी के अंदर गए पूरे परिवार जिसमे से एक बच्चा अचानक वाटर पार्ट में लगे टैंक से टकराकर हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में बच्चे को गंभीर चोट लगी है, जिसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में लाकर डाक्टरों को दिखाया, उपस्थित डाक्टरों ने बच्चे की चोट देख तत्काल 4 से 5 टांके लगाए इसके बाद परिजन यहां से लेकर अन्य निजी अस्पताल में इलाज के लिए चले गए.
उद्घाटन दिन से ही पार्क के नियमावली व मानक को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे जो आज इस घटना के बाद और भी प्रबल हो गई है कि तय मानको के पालन में पार्क अभी भी अपूर्ण है अभी तक यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसको एनओसी भी प्राप्त हो पाई है कि नहीं । बहरहाल अब देखना यह है कि आज हुए घटना की जांच प्रशासन करती है या फिर पैसा के दम पर लीपापोती कर मामला को ही रखा दफा कर देती है, पर स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियों की मांग है कि आज हुए घटना की प्रशासन निष्पक्ष रूप से जांच कर इसका खंडन करे या फिर सच्चाई उजागर कर ईमानदारी लोगों के समझ पेश करे ।
बहरहाल बटवाही का वाटर पार्क लोगों के लिए मनोरंजन का साधन वर्तमान में नहीं है यह पूरी तरह से खतरों से भरा हुआ है जिस तरह से आज हादसा हुआ है ऐसे में इस पार्क में आना अपने जान को जोखिम में डालना है
सरगुजा
Admin
12 May 2025
बटवाही वाटर पार्क सवालों के घेरों में उद्घाटन के दो दिन के भीतर एक बच्चा हुआ हादसे का शिकार
मामला दबाने की जा रही पुरजोर कोशिश
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768