लुण्ड्रा/ सीजी टुडे 24
जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन उपरांत जनपद के सभी 18 जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मेलन एवं पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कार्यक्रम लुण्ड्रा जनपद सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतु भगत सहित सभी विभाग प्रमुखों के अलावा नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष कृष्णा पावले जिला पंचायत उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल पूर्व जनपद अध्यक्ष गंगाराम टेकाम सहीत सभी नवनिर्वाचित बीडीसीगढ़ उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण पश्चात जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले व जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल ने कहा कि पक्ष के अलावा विपक्ष सदस्यों को भी बराबर का महत्व देते हुए बगैर किसी भेदभाव के आपसी सामंजस्य बना क्षेत्र के सर्वांगीण व चहुंमुखी विकास के साथ बुनियादी व लोगों के मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।
वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि चूंकि यह मेरा गृह क्षेत्र है इस नाते मेरा दायित्व व जिम्मेदारी और बढ़ जाता है और जगहों की अपेक्षा लुण्ड्रा ब्लॉक की विशेष प्राथमिकता हमारी ओर से रहेगी
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतीष जायसवाल मंडल अध्यक्ष ध धौरपुर संजय गुप्ता, रामविचार यादव, जयंत मिज, वैभव सिंह बाबा, अभिषेक पावले, उमाशंकर उपाध्याय, बुद्धसागर सिंह , राजीव कश्यप, राहुल चोपडा, अशोक यादव, सुनील अग्रवाल सोनु, सहित मंडल के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पधाधिकारी उपस्थित थे।
