सीजी टुडे 24 अंबिकापुर
आज दिनांक 2 नवंबर 2025 को भगवान परशुराम मंदिर के सभागार में सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश तिवारी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में रामा पांडेय, आर. एन. अवस्थी, सत्येंद्र तिवारी, कौशलेंद्र पांडेय, आलोक दुबे, आई. बी. तिवारी, द्वितेन्द्र मिश्र, सत्येंद्र पांडेय मनोनीत किए गए। साथ हीं मार्गदर्शक मण्डल में जयराम मिश्रा, ललित धर दुबे, बच्चू तिवारी, सुशील चतुर्वेदी, उपेंद्र तिवारी, अशोक दूबे, हेमंत तिवारी एवं सतीश तिवारी भी शामिल किए गए हैं ।
संयोजक के रूप में निवासन अयंगर, चंद्रसेन तिवारी, सुजीत चतुर्वेदी, राजेश दुबे, विकास पांडेय, सतीश तिवारी, राजेश त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपाध्यक्ष के रूप में एस. के. शुक्ला, अनिल तिवारी, देवेश शुक्ला, अरविंद मिश्र, प्रेमचंद तिवारी ‘लड्डू’, राधाकृष्ण दुबे, आनंद अवस्थी, पुरुषोत्तम मिश्र मनोनीत हुए।
सहसचिव के रूप में सुनील तिवारी, ऋषि पांडेय, दीनानाथ तिवारी, राजेश शुक्ला, कृष्णानंद तिवारी, सुनील पांडे, अजय मिश्रा, संजय पांडेय का चयन हुआ।
कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज तिवारी तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में पुष्पेंद्र मिश्र एवं अजीत तिवारी को दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल तिवारी, राजेश पाठक, सुजीत तिवारी, रिंटू चौबे, अनिल दुबे, पंकज शुक्ल, अशोक पांडेय, मनोज मिश्रा, धर्मेंद्र दुबे, राज नारायण द्विवेदी, सूर्यनाथ तिवारी, प्रकाशमणि त्रिपाठी, विश्वजीत भारद्वाज एवं संतोष दुबे मनोनीत किए गए।
स्थल प्रभारी के रूप में आनंद उपाध्याय एवं चंद्रशेखर शर्मा तथा मीडिया प्रभारी के रूप में रूपेश दुबे, योगेश्वर पांडे एवं राहुल शुक्ला को नियुक्त किया गया।
साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य एवं आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए।
महिला उप समिति की संरक्षक श्रीमती इति चतुर्वेदी द्वारा महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती माधुरी दुबे, सचिव के रूप में श्रीमती रेणुका उपाध्याय, तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुधा तिवारी का चयन किया गया।
चयनित सभी पदाधिकारियों का समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक का संचालन सचिव विनोद तिवारी द्वारा तथा आभार प्रदर्शन सहसचिव सुनील तिवारी ने किया।
बैठक के दौरान समाज के विस्तार एवं मजबूती पर विचार व्यक्त करते हुए जयराम मिश्र ने कहा कि “ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता और संस्कार हैं, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी अब नई कार्यकारिणी पर है।”
ललितधर दुबे ने कहा कि “समाज को युवाओं और महिलाओं की सहभागिता से और अधिक सक्रिय बनाना समय की मांग है।”
आलोक दुबे ने कहा कि “संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए, शिक्षा, सेवा और संस्कार को बढ़ावा देना है।”
वहीं अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि “यह नई कार्यकारिणी समाज के विकास, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती की दिशा में निरंतर कार्य करेगी।”
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, प्रतिनिधि, महिला सदस्य एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सरगुजा
Admin
02 Nov 2025
सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की नयी कार्यकारिणी घोषित
समाजिक एकता और विस्तार पर दिया गया विशेष बल
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768