Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा-नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे लुण्ड्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लुण्ड्रा थाना के झेराडिह का मामला

लुण्ड्रा-नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे लुण्ड्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
नाबालिक लड़की को लुण्ड्रा साप्ताहिक बाजार से बहला फुसला कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत झेरडिह निवासी दिनेश राम को पीडिता के बयान के आधार पर गिरफ्तार करने में लुण्ड्रा पुलिस ने सफलता हासिल की है
        पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिनांक 17 अगस्त को थाना लुण्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक  16 अगस्त को प्रार्थी की नाबालिग लड़की को जो साप्ताहिक बाजार मे सामान लेने गयी थी, उसे बहला फुसलाकर आरोपी दिनेश राम  अपने घर ले गया और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया  अगले दिन सुबह घर वापस आकर पीड़ित ने परिजनों को पूरी आप बीती बताइ कि झेराडीह  निवासी दिनेश राम पीड़िता को बहला फुसला कर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है।सुबह पीड़िता परिजनों सहित थाना लुण्ड्रा पहुंच मामले की प्राथमिक  दर्ज कराई मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा मे अपराध क्रमांक 162/25 धारा 137(2),65 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
 विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपी द्वारा अपना नाम दिनेश राम आत्मज अर्जुन उम्र 22 वर्ष निवासी झेराडीह परसापारा बताते हुए घटना को अंजाम देना स्वयं से स्वीकारोक्ति किया गया, प्रकरण सदर मे पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ठ),6 जोड़कर मामले के आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी  लुण्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक इबूनल खान संजय केरकेट्टा, रामसाय नागेश, बीरेंद्र सिंह सक्रिय रहे।