Current Date:02 Jun 2026





विधायक प्रबोध मिंज के विशेष प्रयास से विद्युत विस्तार के लिए लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र को मिला 10 करोड़ राशि का आबंटन - विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

भाजपा पदाधिकारीयों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताई बड़ी उपलब्धि

विधायक प्रबोध मिंज के विशेष प्रयास से विद्युत विस्तार के लिए लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र को मिला 10 करोड़ राशि  का आबंटन - विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र लुण्ड्रा पिछले कई दशकों से बुनियादी व मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं तथा  अपने पिछड़ेपन की मार झेल रहे क्षेत्र वासियों को इस बार लुण्ड्रा विधानसभा को वर्तमान विधायक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में लगातार बुनियादी वह मूलभूत सुविधाओं का विस्तार धरातल पर होता दिख रहा है पुल पुलिया सडक बिजली पानी से लेकर कई अनेकों निर्माण कार्यों के अलावा सामाजिक क्षेत्रों में भी  उल्लेखनीय कार्यों का विस्तार अनवरत रूप से जारी है इसी तारतम्य में विधायक प्रबोध मिंज  के अथक व विशेष प्रयास से विद्युत विस्तार हेतु मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना  विकास योजना से अनुमानित राशि लगभग 10 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान हुई है आवंटन प्राप्त होने पर विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार जताया है ।
प्राप्त आबंटन के तहत लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककनी में 10 किमी के 33 केवी लाइन और 9 किमी के लिए 11 केवी लाइन सहित 3.15 नये एमबीए एस/ एस , ग्राम पंचायत तुरिया बीरा हेतु 10 किमी के 33 केवी लाइन विस्तार और 7 किमी 11 केवी लाइन सहित 3.15 नये एमबीए एस/ एस इसी प्रकार कुंवरपुर गांव में 1 किमी के लिए 33 केवी लाइन विस्तार और 21किमी 11 केवी लाइन के साथ 3.15 एमबीए एस/ एस सहित असकला मैं भीविद्युत विस्तार हेतु राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है ।
    इससे जहां लोगों कोलो वोल्टेज एवं अत्यधिक भार हो जाने के कारण आए दिन हो रहे बिजली की समस्या से निजात मिलेगी जिसको लेकरभाजपा पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विधायक की सक्रियता को लेकर मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आभार जताया है ।