Current Date:29 Nov 2026





जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं चयन परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

शिक्षा विभाग

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं चयन परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
अंबिकापुर: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। परीक्षा प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा हेतु 3952 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3032 परीक्षार्थी शामिल हुए।