Current Date:03 Jun 2026





कुसमी कांड में करौंधा पुलिस भी एस डी एम के बराबर दोषी -: नंगे पांव राजेश सिंह सिसोदिया

भगवती इंटरप्राइजेज डालटनगंज के राहुल जायसवाल के भूमिका की जांच की उठी मांग

कुसमी कांड में करौंधा पुलिस भी एस डी एम के बराबर दोषी -: नंगे पांव राजेश सिंह सिसोदिया
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप अंबिकापुर

नंगे पाँव सत्याग्रह के संयोजक राजेश सिंह सिसोदिया ने गृह मंत्री व सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से "विगत एक साल से राहुल जायसवाल-खनिज विभाग-करौंधा पुलिस-हंसपुर गांव के कुछ लोग गठजोड़ हंसपुर में अवैधानिक बॉक्साइट उत्खनन को संगठित रूप से अंजाम देने की घटना" की जांच की मांग की है। भगवती इंटरप्राइजेज डालटनगंज के श्री राहुल जायसवाल की भूमिका कहां से आ गई जबकि उन्हें हंसपुर में कोई खदान आबंटित  ही नहीं है।
ज्ञापन में समुचित व निष्पक्ष जांच हेतु करौंधा के वर्तमान थाना/चौकी प्रभारी को स्थानांतरित कर निम्न बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है:

  1. एस डी एम के साथ गए मंजीत यादव को किसने पीटा?
  2. क्या मारपीट एकतरफा थी?
  3. जिस ट्रक को एस डी एम ने जप्त किया था, वह कुसमी कैसे पंहुची व उस पर क्या कार्यवाही हुई?
  4. क्या करौंधा थाने ने एस डी एम को बल उपलब्ध कराया था? 
  5. मृतक श्रीराम लकड़ा के साथियों को मारपीट में कितनी चोटें आईं?
  6. करौंधा पुलिस व खनिज विभाग ने हंसपुर गांव के अवैध उत्खनन पर कितनी बार कार्यवाही की और किसे दंडित किया?
  7. श्री राहुल जायसवाल से एस डी एम ने कब और किस बाबत पांच लाख रूपए की मांग की?
  8. मंजीत यादव का मोबाइल जप्ती  हुआ या नहीं? 
इन सब मुद्दों को लेकर नंगे पांव सत्याग्रह के राजेश सिंह सिसोदिया ने सरकार से सवाल साधा है ।