सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विकासखंड में दसको बाद या यह कहें की पहली बार विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय पर 15 अगस्त का त्यौहार स्टेडियम ग्राउंड में मनाया जा रहा है जिसको लेकर युद्ध स्तर पर पिछले चार-पांच दिनों से लगातार तैयारी की जा रही है एवं पूरे विकासखंड के विभिन्न शासकीय अर्धशासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा है ।
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के पहल पर तथा जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले एवं जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल के प्रयासों सेइस बार स्वतंत्रता दिवस जिला स्तर के तर्ज परविकासखंड स्तर पर मनाया जाएगाजिसमें विकासखंड केसभीस्कूलों केछात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों मेंउत्कृष्ट कार्य करने वालेअधिकारी कर्मचारी एवं सेवाभावी लोगों कोमोमेंटो से सम्मानित भी किया जाएगा
कार्यक्रम की रूपरेखा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जे आर सतरंग के विशेष मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति भगत तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज वर्मा के दिशा निर्देशन में पुरी की जा रही है छत्रपति शिवाजी स्टेडियमको पूरी तरह से तिरंगामय बना दिया गया है एवं कार्यक्रमनिर्विघ्न रूप से सफल होइसके भी पूरी तैयारी कर ली गई है
बता दे की पहली बार आयोजित हो रहे विकासखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकरजहां अंचल के लोगों में उत्साह है वही स्कूली छात्र-छात्राओं के मन में भी गजब का जज्बा देखने को मिल रहा है । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अभिभावकों एवंआम नागरिकों नेप्रशासन सेअपील किया है कि यह जो परंपराकी शुरुआत हुई है वह निरंतर चलती रहनी चाहिए जिससे देशभक्ति का जज्बा लोगों मेंबढ़ता है वह एक नई सीख नहीं पीढ़ी को मिलेगी बहरहाल कल के होने वाले कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे जनपद प्रशासन ने समस्त जनों से निर्धारित स्थल शिवाजी स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
