सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
अंबिकापुर नगर के होनहार छात्र करन सिंह ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 98.5 परसेंट हासिल कर आई टी सुरत कर्नाटक के बी टेक में चयन होने पर सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने बधाई देते हुए सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है । प्रारंभ से ही मेघावी रहे करन सिंह ने 10वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल मेंड्रा कला में प्राप्त की बता दें कि करन सिंह दर्रीपारा निवासी अजय सिंह बी आर सी लुण्ड्रा एवं प्रतिभा सिंह व्याख्याता के पुत्र तथा संजय सिंह डी एम सी कोरिया के भतीजे हैं । इनके चयन होने से जहां जिले का नाम रोशन हुआ है वही नगर सहित परिजनों व माता-पीता को भी गौरवान्वित किया है चयनित होने की जानकारी प्राप्त होते ही शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है करन सिंह ने इसका श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
