Current Date:28 Jun 2026





आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), लमगांव  द्वारा पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ . राहुल चोपडा ने  जीवन के दिनचर्या में योग को शामिल करने किया अपील

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), लमगांव  द्वारा पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप 
आयुक्त अधिकारी आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा के अवसर पर योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत लमगांव में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का  आयोजन किया गया 
योग शिविर का शुभारंभ सरपंच ग्राम पंचायत लमगांव श्री पातरसाय एवं लुण्ड्रा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ. राहुल चोपड़ा  के विशिष्ट अतिथि में किया गया। सर्वप्रथम भगवान  धन्वन्तरि के छायाचित्र पर मलयार प्रयोगकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उपरांतअपने सारगर्भितसंबोधन मेंडॉक्टर राहुल चोपड़ा ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए सबसे आवश्यक है हम सभी लोगों को अपने जीवन प्रणाली में स्वस्थ रहने के लिए योग कोदिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है साथ ही लोगों को भी योग के महत्व को .समझाते हुए उन्हें भी योग करने हेतु प्रोत्साहित करना है सबसे प्राचीनतम विधाओं में शामिल योग को आज से ही हम सबको से अपने जीवन के परिवेश में शामिल करना है ।
     तत्पश्चात् योग प्रशिक्षक श्रीमती मीनु कौशिक द्वारा प्राणायाम  योगासन इत्यादि योग विद्या की जानकारी दी गई। योग शिविर के प्रथम दिवस 56 लोग लाभान्वित हुये। इस शिविर में प्रभारी डॉ० सुनील मंदिलवार एवं मनोज नायक, रामपुकार कौशिक संतोष कैशिक, संजय कुमार, देवेनाथ राम, राजेश कुमार,मनीष पटेल एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।