Current Date:20 Jun 2026





पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी होने पर लुण्ड्रा में किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन

योजना के महत्व एवं इसके माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभों की दी जानकारी

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी होने पर लुण्ड्रा में किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन
सीजी टुडे 24राजीव कश्यप

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में जारी की गई सहायता राशि के अवसर पर कृषि विभाग लुण्ड्रा एवं सहकारी समिति ससौली लुण्ड्रा  में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व एवं इसके माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित किए जाने का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को शासन की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। सहकारी समिति ससौली के प्रतिनिधियों एवं समिति प्रबंधक सत्यम गुप्ता ने भी किसानों को कृषि ऋण, उर्वरक वितरण एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की। वहीं धौरपुर व ककनी में भी वर्जुवल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें  ककनी में ज्ञान गुप्ता समिति प्रबंधक ने  किसानों को मिलने वाले कृषि से संबंधित विभिन्न लाभों को बताया वह इसका लाभ उठाने अपील किया

इस अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकाश विस्तार अधिकारी श्रीमती बिबियाना मिंज सहित कृषि विभाग के  अधिकारी-कर्मचारी, कृषि विभाग के सभापति प्रदीप प्रेमी भाजपा किशान मोर्चा के महामंत्री राजीव कश्यप के अलावा  समिति के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को खेती-किसानी के लिए उपयोगी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।