सरगुजा जिले के खेल जगत के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है कि जिले के खेल गौरव, सरगुजा के द्रोणाचार्य राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह का चयन आल इंडिया सिविल सर्विस बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिल्ली के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। विशेष बात यह है कि लगातार पाँच वर्षों से उनका चयन इस टीम में हो रहा है, जो उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह विगत कई वर्षों से सरगुजा जिले में बास्केटबॉल खेल को सवांरते में तन - मन से सेवा देते आ रहें और साथ ही सहित विभिन्न खेलों के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिले के अनेक खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सबसे बड़े राष्ट्रीय खेल मंच "खेलों इंडिया" में सरगुजा जिला के कई खिलाड़ी खेल प्रत्येक वर्ष भाग ले रहें हैं और स्वंम भी विगत पाँच वर्षों से लगातार "खेलों इंडिया" में कोच /मैनेजर के रुप सम्मिलित हो रहें हैं, सबसे बड़ी बात कि खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
लगातार पाँच वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चयनित होना उनकी प्रशिक्षण क्षमता, अनुभव और खिलाड़ियों के प्रति समर्पित दृष्टिकोण का प्रमाण है। उनके मार्गदर्शन से जिले के युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ा है और बास्केटबॉल खेल के प्रति आकर्षण निरंतर बढ़ रहा है। आज सरगुजा के युवा नियमित अभ्यास और अनुशासित प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
सरगुजा जिले में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बास्केटबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों को भी संगठित रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल संसाधनों की उपलब्धता और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
सरगुजा जिला बास्केटबॉल परिवार समेत सभी खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
