अम्बिकापुर सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
आज ज़िला पंचायत सरगुजा की नव निर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष देव नारायण यादव ने कार्यभार ग्रहण किया।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी , पूर्व ज़िलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर एवं पूर्व सांसद कमलभान सिंह की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्षा एवं उपाध्यक्ष ने अपना कार्यभार संभाला।
भाजपा के लिए गौरवपूर्ण क्षण की संज्ञा देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया कहा कि ज़िला पंचायत का यह नेतृत्व विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीरूपा सिंह का कुशल नेतृत्व और जनसेवा का भाव सरगुजा को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा।भारत सिंह सिसोदिया ने भाजपा सरगुजा परिवार की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और ग्राम पंचायत से लेकर ज़िला स्तर तक समावेशी विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यभार ग्रहण के दौरान ज़िला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, विवेक दुबे, अनिल जायसवाल, गौतम विश्वकर्मा, नितिन गुप्ता, एवं ज़िला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
सरगुजा
Admin
04 Apr 2025
जिला पंचायत अध्यक्षा निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने संभाला कार्यभार
जिला अध्यक्ष भाजपा भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह कार्यकाल पूरी पारदर्शिता व जनहित कल्याण के लिए रहेगी समर्पित
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768