सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन लुण्ड्रा विधानसभा के मंडल लुण्ड्रा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती अरुणा सिंह मंडल अध्यक्ष सतीष जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज पूर्व किसान मोर्च जिलाअध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं प्रशिक्षण प्रमुख व कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक पावले की अध्यक्षता में आयोजित किया गया
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी के महापुरुषों के जीवन एवं योगदान की जानकारी वीडियो, प्रश्नोत्तरी एवं पीडीएफ सामग्री के माध्यम से दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए।
मुख्य अतिथि विधायक प्रबोध मिंज व जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से ऐप का उपयोग कर स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतीष जायसवाल व प्रशिक्षण अभिषेक पावले ने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। सरल ऐप के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर सभी मोर्चा/ प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री शक्ति केन्द्र प्रभारी/ सह प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक /सहसंयोजक बुथ अध्यक्ष बुथ प्रभारी मन की बात के मंडल प्रभारी शहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित थे
कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं के डिजिटल रूप से सशक्त संगठन निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
