Current Date:28 Jun 2026

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लखनपुर विद्यालय में साफ-सफाई अभियान, छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

इस अवसर पर बच्चों ने भी संकल्प लिया कि वे विद्यालय के साथ-साथ अपने घरों और मोहल्लों में भी स्वच्छता के महत्व को समझेंगे और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लखनपुर विद्यालय में साफ-सफाई अभियान, छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2025/ स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत लखनपुर विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर और भी विशेष रहा क्योंकि इसी दिन देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ दिलवाकर की गई, जिसमें सभी ने अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ बनाए रखने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

शपथ के उपरांत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और कर्मचारीगण सभी ने मिलकर वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत हम सभी का कर्तव्य है कि अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ रखने में निरंतर योगदान दें।”

इस अवसर पर बच्चों ने भी संकल्प लिया कि वे विद्यालय के साथ-साथ अपने घरों और मोहल्लों में भी स्वच्छता के महत्व को समझेंगे और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे।
---00---