सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विकासखंड में पहली बार जनपद प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस महोत्सव का आयोजन स्थानीय छत्रपति शिवाजी स्टेडियम ग्राउंड में किया गया जिसमें पूरे ब्लॉक भर के शासकीय अर्द्धशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देते हुए लुण्ड्रा सहित समूचा अंचल को देशभक्ति पूर्ण माहौल में शराबोर कर दिया धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए गए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक प्रबोध मिंज थे ।
आजादी के पर्व के इस गरिमापूर्ण माहौल में सर्वप्रथम विधायक प्रबोध मिंज द्वारा समारोह स्थल पर ध्वजारोहण वह राष्ट्रगान कर एनएसएस एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के प्लाटून द्वारा निकाली गई पीटी मार्च पास्ट की सलामी ली गई एवं शांति का प्रतीक सफेद कबूतर वह गुब्बारा अतिथियों द्वारा छोड़ा गया विभिन्न स्कूलों के प्लाटूनों द्वारा किया गया पीटी मार्चपास्ट में मुख्य आकर्षण का केंद्र संत अन्ना स्कूल रघुनाथपुर की बैंड पार्टी रही तत्पश्चात विधायक प्रबोध मिंज द्वारा मुख्यमंत्री का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया इसके बाद क्रमशः चयनित स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पूर्ण मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।
जिसमें सामाजिक कुरीतियों से लेकर बढ़ते नशाखोरी व यातायात नियमों के उल्लंघन अनेकों कुरीतियों व बुराइयों से दूर रहने की सीख देने वाली प्रेरणादायक कार्यक्रम की झलक देखने को मिली ।
कार्यक्रम के अंत में चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया वहीं विभिन्न समाज के प्रमुखों को भी शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कक्षा 1 से लेकर12वीं तक प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया इसके अलावा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्यो के लिएकर्मचारियों को तथाअन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश जायसवाल मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज जनपद सदस्य राजेश सोनी प्रदीप पावले प्रभा सोनी वैभव सिंह देव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पावले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण के अलावा प्रशासनिक अधिकारी /कर्मचारी वह गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ममता किंडों एवं आभार प्रदर्शन एसडीएम जेआर सतरंग ने किया।
इसके अलावा सभी शासकीय अर्धशासकीय संस्थानों व कार्यालयों स्कुलों में भी ध्वजारोहण किया गया तथा एक दिन पूर्व ही सभी शासकीय कार्यालयों को रोशनी से सजाया गया था ।
सरगुजा
Admin
17 Aug 2025
लुण्ड्रा में पहली बार मनाया गया खंड स्तरीय आजादी का पर्व समूचा अंचल हुआ देशभक्तिमय माहौल में सराबोर
विशिष्ट अतिथि विधायक प्रबोध मिंज ने ध्वजारोहण कर लिया पीटी मार्च पास्ट की सलामी
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768