दोकड़ा।भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को जिले के दोकड़ा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वन टू वन चर्चा की।इस बैठक में भाजपा मंडल,भाजयुमो,महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।इस मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी हरपाल बामरा,महिला मोर्चा प्रभारी गीतांजलि पटनायक,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,डीडीसी सालिक साय,कोषाध्यक्ष राम गर्ग,पूर्व विधायक शिवशंकर साय,पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साय उपस्थित रहे।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर अभी से कमर कसने को कहा है,उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।साथ ही बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार की शराब घोटाला,कोयला घोटाला,चावल घोटाला को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा की कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादा एक भी पूरा नहीं हुआ है,बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर मजाक उड़ाया है।उपस्थित शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,सह संयोजक एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,मंत्री से पार्टी की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर गुरुमंत्र दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाना है,और आने वाले समय में इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना है।
कांग्रेस सरकार ने गोठान योजना में केंद्र की पैसे का किया बंदरबांट,आवास योजना के तहत गरीबों का छिना आशियाना*
भाजपा मंडल की हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश सरकार पर गोठान योजना के तहत केंद्र की राशि का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है,उन्होंने कहा की इस गोठान योजना में करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद प्रदेश में गोठान का हाल बेहाल है।जनता का पैसे का जमकर भ्रष्टाचार किया गया हैं।साथ ही पंचायत में मूलभूत विकास एवं सुविधाओं के लिए केंद्र द्वारा प्रदत्त राशि का इस गोठान में उपयोग कर पैसे का दुरुपयोग किया गया,उन्होंने आगे प्रधानमंत्री आवास योजना पर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने यहां के 16 लाख गरीब परिवारों का पक्के मकान को नही बनने दिया।इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,विधिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयनारायण प्रसाद,आनंद शर्मा,मनीष अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,भूषण वैष्णव,उपेंद्र साय,रामबिलास राम,रवि यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
राजनीती
Admin
26 May 2023
भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक,वन टू वन चर्चा कर दिया जीत का गुरुमंत्र
प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने ली बैठक
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768