Current Date:01 Jun 2026





एकीकृत किसान पोर्टल में संशोधन जानें कब तक संसोधन करा सकतें हैं धान बेचने रकबा

किसानों की परेशानी को देखते हुए शासन ने लिया निर्णय

एकीकृत किसान पोर्टल में संशोधन जानें कब तक संसोधन करा सकतें हैं धान बेचने रकबा
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
 एकीकृत किसान पोर्टल में  पंजीयन के उपरांत भी कृषकों को फसल/रकबा संशोधन संबंधी समस्या आने के कारण राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फसल/रकबा विवरण संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिस हेतु समस्त सहकारी समितियों के समिति लॉगिन में कृषकों के फसल/रकबा विवरण संशोधन की सुविधा दिनांक 7 जनवरी 2026 तक प्रदान की गई है। कृषक बंधु धान विक्रय हेतु आवश्यक फसल/रकबा सुधार हेतु संबंधित सहकारी समिति से सुधार करा सकते हैं।