Current Date:03 Jun 2026





ऑल इंडिया वुडबॉल विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में आकाश होंगे निर्णायक

एआईयु वुडबॉल के प्रतियोगिता में सरगुजा के आकाश बने निर्णायक

ऑल इंडिया वुडबॉल विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में आकाश होंगे निर्णायक
सीजी टुडे 24 अंबिकापुर- एआईयु जोनल विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2024-25 इंटर वुडबॉल महिला/पुरुष का आयोजन वडोदरा गुजरात में किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला वुडबॉल संघ से  आकाश दुबे का चयन निर्णायक के रूप में किया गया है। आकाश पूर्व में भी कई प्रतियोगिता में निणार्यक के रूप में शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले के  खिलाड़ियों को उनके हुनर और कड़ी मेहनत के कारण अब बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और 08 केंद्र शासित प्रदेशों में से कुल 52 विश्वविद्यालय की टीम शामिल होंगी। इस अवसर पर जिला वुडबाल संघ से  श्री रजत सिंह के आर टेक्निकल काॅलेज, वरिष्ठ खिलाड़ी सैंकी अग्रवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी साकेत केडिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका पैकरा ,राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता, प्रिया जायसवाल , प्रज्ञा मिश्रा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।