Current Date:28 Oct 2026





पोड़ीखुर्द डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकला शव

पोड़ीखुर्द डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित पोड़ीखुर्द डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हर्ष कश्यप नामक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से चार दोस्त दो बाइक पर सवार होकर ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द स्थित डैम में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान हर्ष कश्यप नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके तीनों दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे सुरक्षित बाहर निकालने में सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। डैम में पानी की गहराई अधिक होने के कारण शव को तुरंत नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हर्ष कश्यप के शव को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है।