Current Date:03 Jun 2026





सरगुजा 30 चयन परीक्षा कल सुबह 11:00 बजे से

नवमी से 12वीं तक 30- 30 बच्चों का होगा चयन बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास

सरगुजा 30 चयन परीक्षा कल सुबह 11:00 बजे से
सीजी टुडे 24 वीडियो राजीव कश्यप
सरगुजा जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरगुजा 30 कोचिंग वर्ष 2025-26 की चयन परीक्षा 29 जून को होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र में सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा।
इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल 9 वीं से 12वीं तक के मेधावी बच्चों का चयन होगा। मेरिट के आधार पर हर क्लास में 30-30 बच्चों का चयन होगा। आवासीय को कोचिंग में बच्चों को निशुल्क को कोचिंग दी जाएगी। प्रशासन के सहयोग से यह कोचिंग पिछले साल से शुरू हुई थी। पहले साल यहां से 10वी में एक छात्रा टॉप-टेन में आई थी। इस कोचिंग का उद्देश्य सरगुजा को बोर्ड की परीक्षा में अव्वल लाना है। पहले साल सिर्फ 10वीं और 12वीं में ही एडमिशन हुआ था। इस साल 9वीं से 12वीं में प्रवेश ले रहे हैं, ताकि बच्चों का बेस मजबूत किया जा सके। इस परीक्षा में जिले के शासकीय हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं (जीव विज्ञान और गणित संकाय) और 12वीं (जीव विज्ञान और गणित संकाय) के मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर डीईओ ने सभी प्राचार्य को पत्र लिखकर बच्चों को परीक्षा में शामिल कराने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल से शुरू हुई थी। पहले साल यहां से 10वी में एक छात्रा टॉप-टेन में आई थी। इस कोचिंग का उद्देश्य सरगुजा को बोर्ड की परीक्षा में अव्वल लाना है। पहले साल सिर्फ 10वीं और 12वीं में ही एडमिशन हुआ था। इस साल 9वीं से 12वीं में प्रवेश ले रहे हैं, ताकि बच्चों का बेस मजबूत किया जा सके। इस परीक्षा में जिले के शासकीय हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं (जीव विज्ञान और गणित संकाय) और 12वीं (जीव विज्ञान और गणित संकाय) के मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर डीईओ ने सभी प्राचार्य को पत्र लिखकर बच्चों को परीक्षा में शामिल कराने के निर्देश दिए हैं। 

जानिये कौन और किस क्लास के विद्यार्थी हो सकेंगे शामिल

1. कक्षा 9वीं की परीक्षा में वे विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने कक्षा 8वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। उन्हें अंकसूची की छायाप्रति और पालक की सहमति लानी होगी।

2. कक्षा 10वीं की परीक्षा में वे विद्यार्थी बैठ सकेंगे, जिन्होंने कक्षा 9वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हों। उन्हें भी अंकसूची की छायाप्रति और पालक की सहमति लानी होगी।

3. कक्षा 11वीं (जीव विज्ञान और गणित संकाय) की परीक्षा में वे विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने कक्षा 10वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। केवल जीव विज्ञान और गणित संकाय के विद्यार्थी ही पात्र होंगे। उन्हें भी अंकसूची की छायाप्रति और पालक की सहमति लानी होगी।

4. कक्षा 12वीं (जीव विज्ञान और गणित संकाय) की परीक्षा में वे विद्यार्थी बैठ सकेंगे, जिन्होंने कक्षा 11वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हों। केवल जीव विज्ञान और गणित संकाय के विद्यार्थी ही पात्र होंगे। उन्हें भी अंकसूची की छायाप्रति और पालक की सहमति लानी होगी।

हिंदी माध्यम में होगी परीक्षा

चयन परीक्षा केवल हिन्दी माध्यम में होगी, इसलिए केवल हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय गणवेश में आना होगा। साथ में अध्ययनरत विद्यालय से प्राचार्य का प्रमाणीकरण या आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

1 जुलाई से शुरू होगी क्लास

सरगुजा 30 कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय होगी। कोचिंग की शुरुआत 1 जुलाई से शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित सरगुजा 30 भवन में होगी। छात्र-छात्राओं के लिए पृथक छात्रावासों में आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।